भास्कर अपडेट्स:छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सड़क हादसे में 8 की मौत, 21 घायल

2 weeks ago 3

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सड़क हादसे में 8 लोंगो की मौत हो गई। मृतकों में 5 महिला और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें...

तिहाड़ प्रशासन ने अरविंद केजरीवाल से मिलने की सुनीता केजरीवाल की अनुमति रद्द की

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने की परमिशन नहीं दी गई। जेल प्रशासन ने कहा कि केजरीवाल से मिलने की लिए पहले ही AAP नेता आतिशी और भगवंत मान को परमिशन दी जा चुकी है।

अधिकारियों का कहना है कि किसी व्यक्ति से मिलने के लिए एक हफ्ते में दो स्लॉट ही बुक किए जा सकते हैं। आतिशी और भगवंत मान ने पहले ही CM से मिलने के लिए स्लॉट की बुकिंग कर दी थी। इसी वजह से उन्हें परमिशन मिल गई। लेकिन सुनीता केजरीवाल ने बाद में अनुमति मांगी, जिसे रद्द कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें ...

Read Entire Article