MP 10वीं बोर्ड रिजल्ट:MP बोर्ड का रिजल्ट जारी; मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप

1 week ago 18

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस साल 9 लाख 65 हजार स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए।

एमपी बोर्ड 10वीं के एग्जाम 5 फरवरी से 28 फरवरी के बीच हुए थे। एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी होता है।

10वीं क्लास टॉप 5 में लड़कियां

  1. 1. अनुष्का अग्रवाल, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल मंडला ने प्रथम स्थान 500 में से 495 नंबर हासिल किए।
  2. रेखा रेबारी, उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी ने दूसरा स्थान 493 नंबर हासिल किए।
  3. इश्मिता तोमर, विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय सुसनेर आगर मालवा ने 493 नंबर हासिल किए।
  4. स्नेहा पटेल, इंडियन एक्सलेंस स्कूल हुजूर रीवा ने 493 नंबर हासिल किए।
  5. सौरभ सिंह, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहरा सतना ने तीसरा स्थान 492 नंबर हासिल किए।

2024 में हुई इस परीक्षा के लिए ​प्रदेशभर में कुल 3,868 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। स्टूडेंट्स, रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की वेबसाइट और MPBSE MOBILE APP पर देख सकते हैं।

SMS से करें रिजल्ट चेक

इंटरनेट की दिक्कत है तो 10वीं का रिजल्ट जानने के लिए मोबाइल पर MPBSE10 टाइप करें और स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें।

अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।

वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
MP बोर्ड की वेबसाइट https://mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, https://mpbse.nic.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर 10th और 12th के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक मिलेंगे। किसी एक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
Read Entire Article