NEET पेपर लीक का आरोप:NTA ने कहा- कुछ बच्‍चे समय से पहले एग्‍जाम सेंटर से भागे, पर्चा लीक का दावा गलत

1 week ago 3
  • Hindi News
  • Career
  • NEET 2024 Paper Leak Controversy; Rahul Gandhi | Priyanka Gandhi

NEET UG एग्‍जाम पर पेपर लीक की आशंका जताई जा रही है। NTA ने 5 जून को देश के 557 एग्‍जाम सेंटर्स पर परीक्षा आयोजित की थी। सोशल मीडिया पर स्‍टूडेंट्स ने पेपर की तस्‍वीरें शेयर कर लीक की आशंका जताई। इसके बाद बिहार में देर रात कई जगहों पर छापेमारी भी की गई और 5 लोगों को हिरासत में लिया गया।

राहुल, प्रियंका ने भी मामले पर ट्वीट किया
प्रियंका ने अपने ट्वीट में कहा, 'एक बार फिर से NEET का पेपर लीक होने की खबरें आ रही हैं। देश के 24 लाख युवाओं के भविष्य के साथ फिर से खिलवाड़ हुआ।'

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, 'NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर 23 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है।'

NTA ने आरोपों को निराधार बताया
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने पेपर लीक के सभी आरोपों को गलत बताया है। NTA ने माना कि राजस्‍थान के एक एग्‍जाम सेंटर पर गड़बड़ी जरूर हुई है, मगर पेपर लीक का आरोप फर्जी है।

NTA की सीनियर डायरेक्‍टर साधना पराशर ने बताया, 'सवाई माधोपुर के गर्ल्‍स हायर सेकेण्‍डरी मॉडल स्‍कूल में गलती से गलत क्‍वेश्‍चन पेपर बांट दिया गया था। हिंदी मीडियम के स्‍टूडेंट्स को अंग्रेजी मीडियम का पेपर दे दिया गया जिससे स्‍टूडेंट्स परेशान हो गए। इंविजिलेटर्स की कोशिशों के बावजूद कई स्‍टूडेंट्स एग्‍जाम सेंटर से पेपर लेकर भाग गए। इस गड़बड़ी के चलते लगभग 120 लड़कियां प्रभावित हुई हैं जिनके लिए NTA जरूरी कदम उठा रहा है।'

571 शहरों में हुई NEET UG परीक्षा
NTA ने देश भर के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों में कई परीक्षा केंद्रों पर NEET UG 2024 परीक्षा आयोजित की।​​​​​​​ इस साल, कुल 23 लाख स्‍टूडेंट्स ने NEET UG परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्‍ट्रेशन किया था। इनमें से 10 लाख से ज्‍यादा लड़के, 13 लाख से अधिक लड़कियां और 24 छात्र थर्ड जेंडर के थे।

Read Entire Article