करेंट अफेयर्स 09 मई:DMSRDE ने रैमजेट फ्यूल का सफल परीक्षण किया, केकी मिस्त्री HDFC लाइफ के चेयरमैन बने

1 week ago 3
  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs DMSRDE Successfully Tests Ramjet Fuel, Keki Mistry Becomes Chairman Of HDFC Life

सफायर मीडिया ने 261 करोड़ रुपए में 92.7 बिग एफएम को खरीदा। गूगल ने वॉलेट ऐप भारत में लॉन्च किया। वहीं, सैम पित्रोदा का ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

डिफेंस (DEFENCE)

1. लिक्विड रेजीमेंट फ्यूल का सफल परीक्षण हुआ: 9 मई को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने सोशल मीडिया पर एयर ब्रीथिंग इंजन के लिए लिक्विड रेजीमेंट फ्यूल बनाने की जानकारी दी। डिफेंस मटेरियल्स एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट (DMSRDE) ने 8 मई को इस फ्यूल का सफल परीक्षण किया।

DRDO के मुताबिक, इस फ्यूल को रैमजेट फ्यूल नाम दिया गया है।

DRDO के मुताबिक, इस फ्यूल को रैमजेट फ्यूल नाम दिया गया है।

  • रैमजेट फ्यूल को सुपरसोनिक मिसाइलों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
  • रैमजेट मिसाइल प्रोपल्शन प्रणाली है, जो रैमजेट इंजन सिस्टम पर बेस्ड है।
  • रैमजेट फ्यूल को मेसर्स बीपीसीएल और मेसर्स मिनरल ऑयल कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर तैयार किया।
  • DRDO भारतीय रक्षा मंत्रालय की सब्सिडियरी यूनिट के तौर पर काम करता है।
  • DRDO की स्थापना 1958 में हुई थी, जिसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

2. केकी मिस्त्री HDFC लाइफ के चेयरमैन बने: 8 मई को HDFC लाइफ कंपनी ने बताया कि इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (IRDAI) ने केकी मिस्त्री को अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की मंजूरी दे दी। केकी को पूर्व चेयरमैन और नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीपक एस पारिख की जगह नियुक्त किया गया।

मिस्त्री 2000 से HDFC के साथ जुड़े हुए हैं, और वो नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

मिस्त्री 2000 से HDFC के साथ जुड़े हुए हैं, और वो नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

  • HDFC लिमिटेड के HDFC बैंक के साथ विलय होने पर मिस्त्री को नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया था।
  • केकी मिस्त्री चार्टर्ड अकाउंटेंट और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के फेलो सदस्य हैं।
  • मिस्त्री सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की गठित प्राइमरी मार्केट एडवाइजरी कमेटी (PMAC) के भी सदस्य हैं।
  • 2016-18 के लिए मिस्त्री को CII कॉर्पोरेट गवर्नेंस कमेटी का अध्यक्ष भी बनाया गया था।
  • दीपक एस पारिख ने 18 अप्रैल 2024 को अपने पद से इस्तीफा दिया था।

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)

3. गूगल ने वॉलेट ऐप भारत में लॉन्च किया: 8 मई को टेक कंपनी गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए प्राइवेट डिजिटल वॉलेट लॉन्च किया। इस ऐप में यूजर्स डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड,लॉयल्टी कार्ड,गिफ्ट कार्ड, इवेंट टिकट और पास सहित अन्य चीजों को स्टोर करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • ये ऐप गूगल पे ऐप से अलग है जो पैसे और फाइनेंस को मैनेज करने में मदद करता है।
  • भारतीय मार्केट में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए गूगल ने 20 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है।
  • इसमें पीवीआर और आईनॉक्स, एयर इंडिया, इंडिगो, फ्लिपकार्ट, पाइन लैब्स, कोच्चि मेट्रो और अभीबस समेत अन्य बिजनेस शामिल हैं।
  • गूगल वॉलेट में यूजर्स ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले सुपरकॉइन, शॉपर्स स्टॉप और अन्य ब्रांड के गिफ्ट कार्ड स्टोर कर सकते हैं।
  • गूगल वॉलेट एक सिक्योर और डिजिटल वॉलेट है, जो यूजर्स को कार्ड, इवेंट टिकट और पास समेत अन्य चीजों को स्टोर करने की सुविधा देता है।
  • इस वॉलेट की मदद से सभी कार्ड एक जगह पर आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इससे पेमेंट नहीं होगा।

निधन (OBITUARY)

4. सलाम बिन रज्जाक का निधन: 7 मई को नवी मुंबई में मशहूर उर्दू साहित्यकार सलाम बिन रज्जाक का निधन हो गया। 83 वर्षीय रज्जाक का निधन लंबी बीमारी की वजह से हुआ। सलाम के करीबी दोस्त सुसिम सहानी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी।

सलाम बिन रज्जाक का जन्म 1941 में रायगढ़ जिले के पनवेल में हुआ था।

सलाम बिन रज्जाक का जन्म 1941 में रायगढ़ जिले के पनवेल में हुआ था।

  • सलाम बिन रज्जाक की 50 से ज्यादा कहानियां ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित हो चुकी हैं।
  • सलाम को 2004 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें यह सम्मान मशहूर कहानी संग्रह शिकस्त बातों के दरमियान के लिए दिया गया था।
  • सलाम को गालिब पुरस्कार, महाराष्ट्र उर्दू साहित्य अकादमी पुरस्कार समेत कई सम्मान मिले थे।
  • सलाम की 'मुदब्बिर', 'जिंदगी अफसाना रही' और 'नंगी दोपहर का सिपाही' मशहूर कहानियां हैं।

5. सैम पित्रोदा का ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा: 8 मई को कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा चुनाव के बीच विवादित बयानबाजी के चलते पित्रोदा का दिया इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी ने स्वीकार कर लिया है।

  • सैम पित्रोदा ने सोशल मीडिया पर एक विवादित बयान वाला वीडियो शेयर किया था।
  • इसमें वे कह रहे थे कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं।
  • इसपर कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधथा की ये परिभाषा मंजूर नहीं।
  • सैम पित्रोदा यूनाइटेड नेशंस (UN) के सलाहकार भी रह चुके हैं।
  • पित्रोदा अपने परिवार के साथ इलिनॉय (शिकॉगो) में रहते हैं, उनका दिल्ली में भी घर है।

बिजनेस (BUSINESS)

6. सफायर मीडिया ने 92.7 बिग एफएम खरीदा: 6 मई को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने 92.7 बिग एफएम को खरीदने के लिए सफायर मीडिया के रिजोल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी। अनिल अंबानी के रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क स्वामित्व वाली बिग एफएम का मालिकाना हक अब सफायर मीडिया के पास चला गया है।

इस अधिग्रहण को मंजूरी देने वाली NCLT की बेंच में न्यायिक सदस्य रीता कोहली और तकनीकी सदस्य मधु सिन्हा शामिल रहीं।

इस अधिग्रहण को मंजूरी देने वाली NCLT की बेंच में न्यायिक सदस्य रीता कोहली और तकनीकी सदस्य मधु सिन्हा शामिल रहीं।

  • सफायर मीडिया के रिजोल्यूशन प्लान को मंजूरी देने के साथ बेंच ने मॉनिटरिंग कमेटी का गठन करने का भी आदेश दिया।
  • मॉनिटरिंग कमेटी रिजोल्यूशन प्लान से जुड़ी प्रक्रिया से संबंधित रिपोर्ट NCLT को सौंपेगी।
  • बिग एफएम के लिए सफायर मीडिया 261 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।
  • बिग एफएम देश का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क है, जिसके 58 रेडियो स्टेशन है।
  • यह लगभग 1200 शहरों और 50 हजार गांवों में फैला है।
  • सफायर मीडिया ने दिवालिया स्थिति से गुजर रही बिग एफएम को खरीदने का प्रस्ताव 2022 में दिया था।

09 मई का इतिहास: 1653 में आज के दिन ही आगरा में ताजमहल बनकर तैयार हुआ था। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। इसे बनने में 22 साल का समय लगा था। सफेद मार्बल से बनी इस इमारत के मुकाबले दुनिया में दूसरी कोई और इमारत नहीं है, इसलिए इसे दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है।

ताज महल में मुगल शहशांह शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज की कब्रें बनीं हुई हैं।

ताज महल में मुगल शहशांह शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज की कब्रें बनीं हुई हैं।

  • 2012 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया था।
  • 2009 में जैकब जुमा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति बने थे।
  • 2004 में चेचन्या में एक विस्फोट में राष्ट्रपति अखमद कादिरोव का निधन हुआ था।
  • 1998 में भारतीय गजल गायक और एक्टर तलत महमूद का निधन हुआ था।
  • 1986 में माउंट एवरेस्ट और हिमालय पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन हुआ था।
  • 1960 में अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी थी।
  • 1955 में पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया था।
  • 1874 में मुंबई में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई थी।
  • 1866 में स्वत्ंत्रतता सेनानी गोपाल कृष्ण गखले का जन्म हुआ था।
  • 1540 में राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।
Read Entire Article