झारखंड 10वीं बोर्ड रिजल्ट आउट:4.2 लाख से से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम, 3 लाख 38 हजार 398 स्टूडेंट्स पास

1 week ago 8

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज क्लास 10 बोर्ड एग्जाम यानी मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर अनिल महतो ने कहा कि आम चुनाव को देखते हुए हम लोग इस बार जल्दी रिजल्ट जारी कर रहे हैं। अन्य सालों के मुकाबले इस बार 20 दिन पहले रिजल्ट हुआ है।

स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 6 से 26 फरवरी के बीच ये एग्जाम हुए थे। इन एग्जाम में 50% MCQ और 50% सवाल सब्जेक्टिव टाइप थे।

SMS पर झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • SMS के माध्यम से रिजल्ट पाने के लिए सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और सैंड न्यू मैसेज खोलें।
  • फिर JHA10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।
  • अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 567675 पर भेज दें।
  • कुछ ही सेकेंड में रिजल्ट आपके फोन पर SMS के जरिए मिल जाएगा।

इन वेबसाइट पर चेक कर सकते अपना रिजल्ट

jacresults.com

jharresults.nic.in

jac.jharkhand.gov.in

205110 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए
3 लाख 38 हजार 398 स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं। इनमें से 205110 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। 153733 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन में पास हुए। सिर्फ 19555 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं। इस बार के रिजल्ट में लड़कियों में बाजी मारी है। लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91 रहा। लड़कों का पासिंग परसेंटेज 89.70 रहा।

लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91 रहा।

लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91 रहा।

स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट
रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद मार्कशीट स्कूलों को भेज दी जाएगी। स्कूल से स्टूडेंट्स अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। मार्कशीट में स्टूडेंट की पर्सनल डिटेल्स के साथ हर सब्जेक्ट में स्कोर किए मार्क्स और टोटल स्कोर देख सकेंगे। टोटल 500 मार्क्स में से 300 स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स को फर्स्ट डिवीजन में पास माना जाएगा।

पास होने के लिए चाहिए 33% स्कोर
क्लास 10 के स्टूडेंट्स को झारखंड बोर्ड परीक्षा 2024 में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना कम्पलसरी है। ऑफिशियली रिजल्ट अनाउंस होने के बाद, जो स्टूडेंट्स किसी भी सब्जेक्ट में अपने स्कोर से नाखुश हैं, वो रिचेक के लिए फाइल या स्क्रूटनी के लिए अप्लाय कर सकते हैं। अगर स्टूडेंट क्लास 10 के मेन एग्जाम में एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं, तो वे JAC मैट्रिक सप्लिमैंट्री एग्जाम के लिए अप्लाय कर सकते हैं।

2023 से कम रहा है रिजल्‍ट
इस साल, 4.2 लाख से से ज्यादा स्टूडेंट्स ने JAC मैट्रिक बोर्ड एग्जाम अटेंड किए थे। यह एग्जाम राज्य भर के 1,238 एग्जाम सेंटर पर हुए थे। 2023 में पास पर्सेंटेज 95.38% था, जिसमें 66.23% स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिविजन हासिल की थी।

बोर्ड ने कहा- 10 दिनों के अंदर 12वीं का रिजल्ट आएगा

झारखंड बोर्ड का कहना है कि 10 दिनों के अंदर 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। बीते साल तक मई में परिणाम जारी किए जाते थे पर इस साल अपने शेड्यूल समय से पहले ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इंटर की परीक्षा के लिए 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में लगभग 7,66,500 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Read Entire Article