देश के सबसे सस्‍ते इंजीनियरिंग कॉलेज:सालाना 10 हजार की फीस में भी होगा BE/B.Tech, जानें इन 10 कॉलेजों में एडमिशन का प्रोसेस

2 weeks ago 3
  • Hindi News
  • Career
  • JEE Main Engineering Colleges Fee Structure 2024 | Cheapest BTech Colleges

16 मिनट पहलेलेखक: ऋचा श्रीवास्तव

  • कॉपी लिंक

JEE Mains सेशन 1 और सेशन 2 दोनों एग्जाम के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। जल्द ही देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।

ऐसे में इस बार टॉप कॉलेज में जानेंगे IITs-NITs के अलावा कम फीस वाले इंजीनियरिंग कॉलेजों के बारे में..

ये फीस कॉलेज एडमिशन से जुड़ी वेबसाइट्स shiksha.com और GetMyUni से ली गई है। अलग-अलग BTech कोर्सेज और स्पेशलाइजेशन के आधार पर फीस अलग-अलग होती है। इन वेबसाइट्स के मुताबिक IITs में BTech कोर्सेज की सालाना फीस 1 लाख से ज्यादा है। वहीं, ज्यादातर NITs में BTech कोर्सेज की सालाना फीस 70,000 से 1 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

1. जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
जादवपुर यूनिवर्सिटी में आर्ट्स, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई होती है। इसके अलावा यहां लॉ और मैनेजमेंट स्कूल भी हैं। ये पश्चिम बंगाल की स्टेट यूनिवर्सिटी है।

कोर्सेज : यूनिवर्सिटी में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में टोटल 16 UG कोर्स, 35 PG कोर्स और PhD कोर्स भी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां UG इवनिंग 5 ईयर और PG ईर्वनिंग 3 ईयर कोर्स भी कर सकते हैं।

यहां से कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी एंड बायो-केमिकल इंजीनियरिंग जैसे 14 अलग-अलग ब्रांच में BE/BTech कोर्स कर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी की स्थापना 1906 में बंगाल टेक्निकल यूनिवर्सिटी के तौर पर हुई थी। 1955 में इसे जादवपुर यूनिवर्सिटी का स्टेटस दिया गया।

यूनिवर्सिटी की स्थापना 1906 में बंगाल टेक्निकल यूनिवर्सिटी के तौर पर हुई थी। 1955 में इसे जादवपुर यूनिवर्सिटी का स्टेटस दिया गया।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए WBJEE देना जरूरी है।

फीस : BTech कोर्सेज के लिए सालाना फीस करीब 10,000 रुपए है।

2. जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली (JMI)
जामिया मिलिया इस्लामिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। यूनिवर्सिटी में 11 फैकल्टी हैं। इनमें फैकल्टी ऑफ अप्लाइड आर्ट, डिपार्टमेंट ऑफ एरेबिक, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ आर्ट हिस्ट्री एंड आर्ट एप्ररीसिएशन जैसे 40 से ज्यादा डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : यूनिवर्सिटी से फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग जैसे डिपार्टमेंट्स से BTech कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : JEE Mains के स्कोर के बेसिस पर BE/BTech कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

फीस : इस कॉलेज की ट्यूशन फीस 16,150 रुपए है।

JMI में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की स्थापना 1985 में हुई थी।

JMI में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की स्थापना 1985 में हुई थी।

3. उस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद
उस्मानिया यूनिवर्सिटी तेलंगाना की सरकारी स्टेट यूनिवर्सिटी है। यहां आर्ट्स, कॉमर्स, एजुकेशन, इंजीनियरिंग, लॉ, फार्मेसी, टेक्नोलॉजी जैसी 12 अलग-अलग फैकल्टीज हैं।

कोर्सेज : फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग जैसे 8 डिपार्टमेंट्स हैं। इन सभी डिपार्टमेंट्स से BE या BTech, ME या MTech, MCA जैसे कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : BTech कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स सबजेक्ट्स के साथ 45% मार्क्स होने चाहिए। इसके साथ ही TS-EAMCET क्वालिफाई करना भी जरूरी है।

इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 1918 में हुई थी।

इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 1918 में हुई थी।

फीस : BTech कोर्सेज के लिए सालाना फीस करीब 35,000 रुपए है।

4. BITS पिलानी, राजस्थान
ये राजस्थान में स्थित डीम्ड यूनिवर्सिटी है। यहां बायोलॉजिकल साइंसेज, मैथ्स, केमिकल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग जैसे डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BE/BTech कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा ME/MTech कोर्सेज में भी एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : यहां BE/BTech कोर्सेज में BITSAT एग्जाम के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। वहीं, MTech कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE या GPAT क्वालिफाई करना जरूरी है।

फीस : BITS पिलानी में ब्रांचवाइज BTech कोर्स की सालाना 88,000 रुपए से लेकर 5 लाख रुपए के बीच है।

BITS पिलानी की स्थापना 1964 में हुई थी।

BITS पिलानी की स्थापना 1964 में हुई थी।

5. आलिया यूनिवर्सिटी, कोलकाता
आलिया यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल की स्टेट यूनिवर्सिटी है। यहां इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बेसिक साइंस, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस, मैनेजमेंट एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे 23 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : डिपार्टमेंट ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे 5 डिपार्टमेंट्स से BE/BTech कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : यूनिवर्सिटी में BE/BTech कोर्सेज में एडमिशन के लिए 12वीं में कम से कम 60% स्कोर होना जरूरी है। इसके अलावा WBJEE या इंस्टीट्यूट लेवल पर होने वाले आलिया यूनिवर्सिटी एडमिशन टेस्ट के स्कोर के बेसिस पर भी एडमिशन के लिए अप्लाय कर सकते हैं।

फीस : BE/BTech कोर्सेज की फीस 49,330 रुपए से लेकर 97,500 रुपए के बीच है।

इस कॉलेज को मोहम्मदन कॉलेज ऑफ कलकत्ता के नाम से जाना जाता था। 2008 में इसे यूनिवर्सिटी स्टेटस मिला।

इस कॉलेज को मोहम्मदन कॉलेज ऑफ कलकत्ता के नाम से जाना जाता था। 2008 में इसे यूनिवर्सिटी स्टेटस मिला।

6. COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुणे
कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी एक ऑटोनॉमस इंस्टीटयूटशन है। ये यूनिवर्सिटी सावित्रीबाई फूले पुणे यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है। यहां एप्लाइड साइंसेज, मैनेजमेंटमेंट प्लानिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट और आंत्रप्रेन्योरशिप जैसे 16 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BTech, MBA, BPlanning जैसे कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और PhD प्रोग्राम में भी एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : BTech प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए 12वीं में कम से कम 45% मार्क्स होने चाहिए। इसके अलावा JEE Mains या MHTCET क्वालिफाइड कैंडिडेट्स ही इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

फीस : BTech कोर्सेज के लिए सालाना फीस 90,600 रुपए है। JEE कोटा से एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये फीस 1,04,463 रुपए है।

COEP की स्थापना 1854 में हुई थी। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गिंडी और IIT रूड़की के बाद ये देश का तीसरा सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज है।

COEP की स्थापना 1854 में हुई थी। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गिंडी और IIT रूड़की के बाद ये देश का तीसरा सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज है।

7. नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (ईस्ट कैंपस), दिल्ली
ये दिल्ली सरकार के अंडर आने वाला एक ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूशन है। NSUT को पहले अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजीज एंड रिसर्च के नाम से जाना जाता था। यहां कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग जैसे डिपार्टमेंट हैं।

कोर्सेज : NSUT से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एंड इंटरनेट ऑफ थिंग्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में BTech कर सकते हैं। इसके अलावा इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी और VLSI जैसे कोर्सेज में MTech कर सकते हैं। इन दोनों डिपार्टमेंट में रिसर्च प्रोग्राम में भी एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : BTech कोर्सेज में JEE Mains के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

फीस : इस इंस्टीट्यूट में अलग-अलग BTech कोर्सेज की सालाना फीस 82,500 रुपए से लेकर 3,54,000 रुपए के बीच हो सकती है।

NSUT की स्थापना 2001 में हुई थी।

NSUT की स्थापना 2001 में हुई थी।

8. श्रीवेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, तिरुपति
श्रीवेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एक प्राइवेट ऑटोनॉमस कॉलेज है। यहां एप्लाइड केम्सिट्री, एप्लाइड फिजिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे 19 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BTech और MTech कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन कोर्सेज में 12वीं के मार्क्स के आधार पर या यूनिवर्सिटी लेवल पर होने वाले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर एडमिशन ले सकते हैं।

फीस : BTech कोर्सेज के लिए सालाना फीस 1 लाख रूपए के करीब है।

इस कॉलेज की स्थापना सदर्न पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ग्रुप ने 1985 में की थी।

इस कॉलेज की स्थापना सदर्न पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ग्रुप ने 1985 में की थी।

9. सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई
ये चेन्नई की एक प्राइवेट डीम्ड यूनिवर्सिटी है। यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग, फार्मेसी, डेंटल, लॉ, आर्ट्स, साइंस एंड ह्यूमैनिटीज और मैनेजमेंट डिपार्टमेंट्स हैं। यहां कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 7 तरह के अलग-अलग स्पेशलाइजेशन के साथ BTech कर सकते हैं।

इनमें डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स, ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी, BE इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग जैसे डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BE/ BTech और ME/MTech जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : यहां BTech कोर्सेज में सत्यभामा यूनिवर्सिटी के ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। इन कोर्सेज में JEE Mains स्कोर के आधार पर एडमिशन नहीं ले सकते।

फीस : यूनिवर्सिटी में BE/BTech कोर्सेज की फीस सालना 1.95 लाख रुपए से 2.45 लाख रुपए के बीच है।

एजुकेशनिस्ट डॉक्टर जेप्पीयर ने इस यूनिवर्सिटी की स्थापना सत्यभामा इंजीनियरिंग कॉलेज के तौर पर की थी।

एजुकेशनिस्ट डॉक्टर जेप्पीयर ने इस यूनिवर्सिटी की स्थापना सत्यभामा इंजीनियरिंग कॉलेज के तौर पर की थी।

10. PSG कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर
तमिलनाडु के कोयंबटूर का PSG कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी सरकारी सहायता प्राप्त प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज है। यहां ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, बायो-टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग जैसे 19 डिपार्टमेंट्स हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1951 में हुई थी।

इस कॉलेज की स्थापना 1951 में हुई थी।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BTech या MTech कोर्स कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : 12वीं के बाद BTech कोर्सेज में TNEA और TANCET जैसे एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

फीस : यहां अलग-अलग BTech कोर्सेज की सालाना फीस 2 लाख से 5 लाख रुपए के बीच है।

Read Entire Article