लोकसभा चुनाव-2024:पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, गुजरात के पूर्व सीएम बोले- बाकी प्रत्याशियों का ऐलान जल्द

2 weeks ago 3

ममता बोलीं- BJP परिणामों से छेड़छाड़ कर सकती है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशंका जताई है कि भाजपा नतीजों में हेरफेर कर सकती है, क्योंकि कई ईवीएम गायब पाई गईं।

साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरणों की वोटिंग के अंतिम आंकड़े जारी करने में देरी के लिए चुनाव आयोग की आलोचना की। उन्होंने आयोग से पूछा कि आखिर डेटा देने में इतनी देरी क्यों हुई है। पूरी खबर पढ़ें

EC ने तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे की रोक लगाई

तेलंगाना के पूर्व CM और BRS प्रमुख के चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने 1 मई को 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर बैन लगाया।

आयोग ने KCR पर यह एक्शन कांग्रेस के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक बयान देने पर लिया है। अब KCR 1 मई की 8 बजे से अगले 48 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे।

लोकसभा चुनाव 7 फेज में होंगे, नतीजे 4 जून को आएंगे

लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें

Read Entire Article