JEE एडवांस्ड 2024:आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जनरल-ओबीसी मेल कैंडिडेट की फीस 3200 रुपए, लास्ट डेट 7 मई

1 week ago 6
  • Hindi News
  • Career
  • Registration Starts Today, Fee For General OBC Male Candidates Is Rs 3200, Last Date Is 7 May

जॉइंट एट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 27 अप्रैल से शुरू हो गई है। JEE Mains एग्जाम क्लीयर करने वाले कैंडिडेट JEE की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए अप्लाय करने की लास्ट डेट 7 मई, 2024 है।

2 पालियों में 26 मई को होगा एग्जाम

JEE एडवांस्ड एग्जाम 26 मई को शेड्यूल किया गया है। एडवांस में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

2,50,284 कैंडिडेट एग्जाम में शामिल होंगे

JEE एडवांस्ड 2024 एग्जाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी के जरिए आयोजित की जाएगी। कुल 2,50,284 स्टूडेंट्स एग्जाम में बैठने के योग्य हैं। दरअसल, इन कैंडिडेट्स ने नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) द्वारा निर्धारित कट-ऑफ मार्क्स को पूरा किया है।

फीमेल स्टूडेंट्स के लिए 1600 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस

कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए एप्लिकेशन फीस सब्मिट करना होगा। JEE एडवांस्ड एग्जाम के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी पुरुष कैंडिडेट को 3200 रुपए फीस पेमेंट करना होगा। वहीं, महिलाओं और अन्य रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1600 रुपए फीस देना होगा।

Read Entire Article