करेंट अफेयर्स 26 अप्रैल:SC ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग खारिज की, Axis Bank में अमिताभ चौधरी ही रहेंगे MD और CEO

1 week ago 3
  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs SC Rejected The Demand To Conduct Elections Through Ballot Paper, Amitabh Chaudhary Will Remain MD And CEO Of Axis Bank

अमेरिका ने ईरान के साथ ट्रेड करने पर तीन भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया। इंडिगो एयरलाइंस ने 30 एयरबस A350-900 एयरक्राफ्ट खरीदने का ऑर्डर दिया। वहीं, पीएम मोदी के बाद अमिताभ बच्चन को मिला बड़ा सम्मान।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग खारिज: 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने EVM और VVPAT पर्चियों की 100% क्रॉस-चेकिंग की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। इसके अलावा कोर्ट ने बैलट पेपर से वोटिंग करवाने के सुझाव वाली याचिका भी खारिज कर दी।

  • मामले की सुनवाई कर रहे दोनों जज- जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि सिस्टम में दखल से बेवजह शक पैदा होगा। हमने प्रोटोकॉल, तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की है।
  • VVPAT पर्चियों की 100% वेरिफिकेशन को लेकर एक्टिविस्ट अरुण कुमार अग्रवाल ने अगस्त 2023 में याचिका लगाई गई थी।
  • याचिका में कहा गया कि वोटर्स को VVPAT की पर्ची फिजिकली वेरिफाई करने का मौका दिया जाना चाहिए।
  • वोटर्स को खुद बैलट बॉक्स में पर्ची डालने की सुविधा मिलनी चाहिए, जिससे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका खत्म हो जाएगी।
  • इस केस में याचिकाकर्ताओं की तरफ से एडवोकेट प्रशांत भूषण, गोपाल शंकरनारायण और संजय हेगड़े पैरवी कर रहे हैं।
  • प्रशांत एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की तरफ से हैं।
  • चुनाव आयोग की ओर से अब तक एडवोकेट मनिंदर सिंह, अफसरों और केंद्र सरकार की ओर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता मौजूद रहे।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

2. Axis Bank में अमिताभ चौधरी ही रहेंगे MD और CEO: 25 अप्रैल को एक्सिस बैंक के बोर्ड ने मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर अमिताभ चौधरी को रिअपॉइंटमेंट की मंजूरी दे दी। अमिताभ का कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

अमिताभ चौधरी का नया कार्यकाल 1 जनवरी 2025 से लेकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा।

अमिताभ चौधरी का नया कार्यकाल 1 जनवरी 2025 से लेकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा।

  • अमिताभ ने 2019 में एक्सिस बैंक के CEO के रूप में पदभार संभाला था।
  • इससे पहले वो HDFC स्टैंडर्ड लाइफ के CEO थे।
  • अमिताभ के नेतृत्व में एक्सिस बैंक ने 2023 में भारत में सिटी बैंक के रिटेल बिजनेस का टेकओवर किया था।
  • एक्सिस बैंक ने इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर 4 साल के लिए मीना गणेश को भी रिअपॉइंट किया।
  • मीना का दूसरा कार्यकाल 1 अगस्त 2024 से लेकर 31 जुलाई 2028 तक रहेगा।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. ईरान के साथ ट्रेड करने पर तीन भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगा: 25 अप्रैल को अमेरिका ने ईरान के साथ व्यापार करने पर भारत की तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें जेन शिपिंग, पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सी आर्ट शिप मैनेजमेंट कंपनी शामिल है। इनपर आरोप है कि ये ईरानी सेना के साथ अवैध व्यापार और उनके लिए ड्रोन्स ट्रांसफर करने का काम करती थीं।

  • अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने बताया कि यह बैन भारत के अलावा कई दूसरे देशों की कंपनियों, लोगों और जहाजों पर लगाया गया है।
  • ये सभी गुप्त तरह से रूस तक ईरानी ड्रोन्स की डिलीवरी में अहम भूमिका निभाते हैं।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की कंपनी सहारा थंडर दूसरे देशों में उसकी कमर्शियल एक्टिविटीज का मुख्य जरीया है।
  • सहारा थंडर ईरानी रक्षा मंत्रालय के लिए ईरानी सामानों की सेल और शिपमेंट का काम करती है।
  • यह शिपमेंट रूस के अलावा चीन और वेनेजुएला तक भी पहुंचाया जाता है।
  • ईरान की सहारा थंडर कंपनी ने CHEM जहाज के लिए भारत की 2 कंपनियों (जेन शिपिंग और पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।
  • इस जहाज को यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की एक कंपनी ऑपरेट करती है।
  • सहारा थंडर ने 2022 से CHEM जहाज को कई देशों में शिपमेंट डिलीवर करवाने के लिए इस्तेमाल किया।
  • भारत की तीसरी कंपनी सी आर्ट शिप मैनेजमेंट UAE की कंपनी के साथ मिलकर सहारा थंडर को शिप मैनेजमेंट सेवाएं देती है।

अवॉर्ड (AWARD)

4. पीएम मोदी के बाद अमिताभ बच्चन को मिला बड़ा सम्मान: 24 अप्रैल को मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से नवाजा गया। अमिताभ बच्चन को इंडियन सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

स्टेज पर सिंगर उषा मंगेशकर से अवॉर्ड ग्रहण करते अमिताभ बच्चन।

स्टेज पर सिंगर उषा मंगेशकर से अवॉर्ड ग्रहण करते अमिताभ बच्चन।

  • कार्यक्रम में मंगेशकर भाई-बहनों में तीसरी सबसे बड़ी बहन सिंगर उषा मंगेशकर ने अमिताभ के यह सम्मान दिया।
  • इस अवॉर्ड सेरेमनी में म्यूजिशियन ए आर रहमान को मास्टर दीनानाथ अवॉर्ड और एक्टर रणदीप हुड्डा को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।
  • एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे को भी विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • 81 साल के अमिताभ बीते 5 दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
  • अमिताभ ने अपने करियर में ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘मोहब्बतें’ और ‘पीकू’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
  • फरवरी 2022 में लता मंगेशकर के निधन के बाद परिवार और ट्रस्ट ने उनकी याद में लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड्स की स्थापना की थी।
  • 2022 में यह सम्मान सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी को दिया गया था।

बिजनेस (BUSINESS)

5. इंडिगो वाइड-बॉडी एयरक्रॉफ्ट सेगमेंट में एंट्री करेगी: 25 अप्रैल को इंडिगो एयरलाइंस ने 30 एयरबस A350-900 एयरक्राफ्ट खरीदने का ऑर्डर दिया है। इसके जरिए बजट एयरलाइंस इंडिगो वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट सेगमेंट में एंट्री करेगी। इंडिगो को उम्मीद है कि इन वाइड-बॉडी एयरक्रॉफ्ट की डिलीवरी 2027 से शुरू हो जाएगी।

  • एयरलाइन के मुताबिक इन विमानों में रोल्स रॉयस के ट्रेंट XWB इंजन लगे हैं।
  • 30 विमानों की खरीद के अलावा, इंडिगो ने 70 अतिरिक्त A350 विमानों की खरीद के अधिकार के लिए भी हस्ताक्षर किए।
  • नए विमानों से एयरलाइन अल्ट्रा-लॉन्ग-डिस्टेंस फ्लाइट ऑपरेट कर पाएगी।
  • इससे यह एयर इंडिया के साथ सीधे कॉम्पिटिशन में आ जाएगी।
  • इंडिगो के पास 350 से ज्यादा विमानों का बेड़ा है। अपने बेड़े के साथ इंडिगो रोजाना 1900 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है।
  • ये एयरलाइन 81 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन और 32 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को कवर करती है।
  • भारत में सबसे ज्यादा 60% मार्केट शेयर इंडिगो के पास ही है।

6. ACC ने चौथी तिमाही में 5,398 करोड़ रुपए की कमाई की: 24 अप्रैल को अडाणी ग्रुप की सीमेंट बनाने वाली कंपनी ACC लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए। चौथी तिमाही (Q4FY24) के दौरान कंपनी ने 5,398 करोड़ की कमाई की है।

  • कंपनी को Q4FY24 में 748.5 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ।
  • एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी ने 4,790 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • सालाना आधार पर इसमें 12.69% की बढ़ोतरी हुई है।
  • पिछली तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर 2023 के मुकाबले कंपनी की कमाई 4,918.34 करोड़ रुपए से 9.75% बढ़ी है।
  • सालाना आधार पर इसमें भी 216.41% करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।
  • ACC ने चौथी तिमाही के लिए अपने शेयर होल्डर्स को हर शेयर पर 7.50 रुपए का लाभांश यानी डिविडेंड भी देने का ऐलान किया।
  • ACC की ओर से दी गई फाइलिंग के मुताबिक कंपनी पर कुल 6,877.75 करोड़ रुपए की देनदारी है।
  • ACC यानी एसोसिएटेड सीमेंट कंपनीज की शुरुआत 1 अगस्त 1936 को मुंबई से हुई थी।
  • तब कई कंपनियों के समूह ने मिलकर इसकी नींव रखी थी।
  • बाद में इसका मालिकाना हक स्विट्जरलैंड की बिल्डिंग मटेरियल कंपनी 'होलसिम' के पास था।
  • करीब दो साल पहले अडाणी ग्रुप ने ACC कंपनी को खरीद लिया था।
  • ACC सीमेंट फिलहाल 38.55 मिलियन टन सीमेंट हर साल बनाती है।

आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY)

26 अप्रैल का इतिहास: 1975 में आज के दिन ही सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था। सिक्किम भारत में हिमालय के उत्तरी भाग में स्थित प्रदेश है। यह अपने सुंदर दृश्य, प्राकृतिक खूबसूरती और अनुभवों के लिए जाना जाता है। सिक्किम भारत का इकलौता प्रदेश है जो ऑर्गेनिक फल और सब्जियों के प्रोडक्शन में लीडर है।

सिक्किम के पहले मुख्यमंत्री इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) के काजी लेन्डुप दोरजी थे।

सिक्किम के पहले मुख्यमंत्री इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) के काजी लेन्डुप दोरजी थे।

  • 2010 में बिहार सरकार ने राज्य के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग 'गंगा केला' के रूप में करने का फैसला किया था।
  • 2008 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावॉट का दुलहस्ती हाइडल पॉवर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया था।
  • 2006 में भारत और उज्बेकिस्तान ने 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 2004 में ईराक के नए झंडे को मान्यता मिली थी।
  • 1999 में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन अधिकारी का निधन हुआ था।
  • 1908 में भारत के 13वें मुख्य न्यायाधीश सर्व मित्र सिकरी का जन्म हुआ था।
  • 1748 में मुगल वंश के 14वें बादशाह मुहम्मद रोशन अख्तर का निधन हुआ था।
Read Entire Article