करेंट अफेयर्स 27 जून:अरुंधति रॉय 'पेन पिंटर पुरस्कार 2024' से सम्मानित, पैराग्वे ISA का 100वां देश बना

2 days ago 3
  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Arundhati Roy Awarded PEN Pinter Prize 2024, Paraguay Becomes 100th Country Of ISA

नोएडा फिल्म सिटी के लिए बोनी कपूर ने MoU साइन किया। सिक्किम के पहले सांसद पहलाम सुब्बा का निधन हुआ। वहीं, तमिलनाडु के होसुर में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)

1. नोएडा फिल्म सिटी के लिए बोनी कपूर ने MoU साइन किया: 27 जून को नोएडा में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण के साथ नोएडा फिल्म सिटी निर्माण को लेकर समझौता किया। बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने 31 जनवरी को फिल्म सिटी के लिए बोली जीती थी।

फिल्म सिटी का निर्माण नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-21 में किया जाएगा।

फिल्म सिटी का निर्माण नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-21 में किया जाएगा।

  • पहले चरण में करीब 230 एकड़ भूमि को विकसित किया जाएगा।
  • कुल 1,000 एकड़ की भूमि में से 220 एकड़ कमर्शियल और 780 एकड़ इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए है।
  • फिल्म सिटी के निर्माण परियोजना की अनुमानित लागत 1510 करोड़ रुपए है।
  • इस फिल्म सिटी से होने वाले प्रॉफिट का 18% यमुना अथॉरिटी को मिलेगा।
  • बोनी कपूर नोएडा फिल्म सिटी में पहली फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' की शूटिंग करेंगे।

अवॉर्ड (AWARD)

2. अरुंधति रॉय ने जीता पेन पिंटर पुरस्कार 2024: 27 जून को ब्रिटिश लाइब्रेरी ने भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय को पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। पेन पिंटर पुरस्कार की शुरुआत 2009 में हुई थी, जिसे नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरोल्ड पिंटर की याद में शुरू किया गया था।

अरुंधति रॉय को यह पुरस्कार 10 अक्टूबर 2024 को दिया जाएगा।

अरुंधति रॉय को यह पुरस्कार 10 अक्टूबर 2024 को दिया जाएगा।

  • अरुंधति रॉय का जन्म 24 नवम्बर 1961 को मेघालय में हुआ था।
  • अरुंधति को 1997 में उनके पहले उपन्यास 'द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स' के लिए बुकर प्राइज मिला था।
  • इस उपन्यास के लिए उन्हें एक मिलियन पाउंड्स (करीब 8 करोड़ रुपए) एडवांस में मिले थे।
  • यह किताब मई में प्रकाशित हुई थी और जून तक ये विश्व के 18 देशों में बिक चुकी थी।
  • इसी साल के अंत तक TIME ने पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों में इसे शामिल किया।
  • पेन पिंटर पुरस्कार हर साल यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड या कॉमनवेल्थ नेशंस में रहने वाले साहित्यकारों को दिया जाता है।

निधन (OBITUARY)

3. पूर्व सांसद पहलमान सुब्बा का निधन: 27 जून को सिक्किम के पहले निर्वाचित सांसद पहलमान सुब्बा का निधन हो गया। 90 वर्षीय सुब्बा ने सेंट्रल रेफरल अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

पहलमान सुब्बा का जन्म 21 अगस्त 1937 को पश्चिम सिक्किम में हुआ था।

पहलमान सुब्बा का जन्म 21 अगस्त 1937 को पश्चिम सिक्किम में हुआ था।

  • सुब्बा 1975 में सिक्किम के भारत में विलय के बाद लोकसभा के लिए चुने गए थे।
  • सुब्बा ने 1977-80 के कार्यकाल के दौरान लोकसभा ( भारतीय संसद के निचले सदन) में सिक्किम का प्रतिनिधित्व किया था।
  • सुब्बा ने 1980 में सिक्किम जनता पार्टी (SJP) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता था।
  • वे सिक्किम शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

नेशनल (NATIONAL)

4. होसुर में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा: 27 जून को तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने होसुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की। राज्य सरकार होसुर में लगभग 2,000 एकड़ में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की योजना बना रही है।

विधानसभा सदन में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की घोषणा के दौरान तमिलनाडु मुख्यमंत्री एम के स्टालिन।

विधानसभा सदन में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की घोषणा के दौरान तमिलनाडु मुख्यमंत्री एम के स्टालिन।

  • नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना लगभग 3 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे।
  • होसुर पहले से ही EXIM गेटवे से कनेक्टिविटी रखता है।
  • यहां एयरपोर्ट बनने से चेन्नई, तिरुवल्लूर, श्रीपेरुम्बदूर और कोयंबटूर जैसी कमर्शियल सिटीज से कनेक्टिविटी हो जाएगी।
  • सीएम स्टालिन ने चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर की लाइब्रेरी की तरह त्रिची में भी एक लाइब्रेरी और साइंस सेंटर की स्थापना की घोषणा की।

5. पैराग्वे ISA का 100वां देश बना: 26 जून को दक्षिण अमेरिकी देश पैराग्वे इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) में शामिल हो गया। नई दिल्ली में डिपॉजिटर के प्रमुख और संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह के साथ पैराग्वे के राजदूत फ्लेमिंग राउल डुआर्टे ने बैठक के दौरान ट्रीटी पर साइन किए।

भारतीय विदेश मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी अभिषेक सिंह (बाएं) के साथ पैराग्वे के राजदूत फ्लेमिंग राउल डुआर्टे (दाएं)।

भारतीय विदेश मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी अभिषेक सिंह (बाएं) के साथ पैराग्वे के राजदूत फ्लेमिंग राउल डुआर्टे (दाएं)।

  • पैराग्वे ISA में शामिल होने वाला 100वां देश बन गया है।
  • ISA के संस्थापक नरेंद्र मोदी और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद हैं।
  • ISA को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने लॉन्च किया था।
  • यह लॉन्चिंग 30 नवंबर 2015 को पेरिस में COP21 के दौरान हुई थी।
  • ISA इंटरनेशनल ग्रुप है, जिसमें कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित देश शामिल हैं।
  • इसका उद्देश्य सोलर एनर्जी के क्षेत्र में बदलाव लाना है।
  • ISA का मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है।

6. सैम पित्रोदा फिर से ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष बने: 26 जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने सैम पित्रोदा को दोबारा ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने विवादित बयानों के बाद 8 मई को पद से इस्तीफा दिया था।

  • लोकसभा चुनाव के बीच 8 मई को पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया था।
  • इसमें वो कह रहे थे कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं।
  • विवाद बढ़ने के कुछ देर बाद ही पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • सैम पित्रोदा यूनाइटेड नेशंस (UN) के सलाहकार भी रह चुके हैं।
  • वो 40 साल से ज्यादा समय से कांग्रेस से जुड़े हैं।
  • वो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के साथ काम कर चुके हैं।
  • सैम पित्रोदा को राहुल गांधी का राजनीतिक गुरु माना जाता है।
  • 1992 में उनकी बायोग्राफी 'सैम पित्रोदा: अ बायोग्राफी' आ चुकी है।
  • पित्रोदा अपने परिवार के साथ इलिनॉय (शिकॉगो) में रहते हैं। उनका दिल्ली में भी घर है।

आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY)

27 जून का इतिहास: 1967 में आज के दिन ही दुनिया की पहली ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) सर्विस शुरू हुई थी। जॉन शेफर्ड बैरन के बनाए ATM को लंदन के बार्कलेज बैंक में लगाया गया था। इससे एक बार में अधिकतम 10 पाउंड ही निकाले जा सकते थे। भारत में ATM सर्विस की शुरुआत 1987 में हुई थी।

जॉन शेफर्ड बैरन ने ATM का पेटेंट नहीं करवाया था। उनका मानना था कि अगर वो पेटेंट कराएंगे तो हैकर इस टेक्नोलॉजी का फायदा उठा सकते हैं।

जॉन शेफर्ड बैरन ने ATM का पेटेंट नहीं करवाया था। उनका मानना था कि अगर वो पेटेंट कराएंगे तो हैकर इस टेक्नोलॉजी का फायदा उठा सकते हैं।

  • 2008 में माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 2002 में G-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत हुए थे।
  • 1967 में भारत में निर्मित पहला यात्री विमान एसएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया था।
  • 1940 में सोवियत संघ की सेना ने रोमानिया पर हमला किया था।
  • 1890 में जॉर्ज डिक्सन पहले मुक्केबाज बने थे।
  • 1838 में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ था।
Read Entire Article