हाथरस में सत्संग में भगदड़, 40 की मौत:ज्यादातर महिलाएं और बच्चे; 100 से ज्यादा लोग घायल

2 days ago 3

हाथरस से बड़ी खबर है। यहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 40 लोगों की मौत हो गई है। 100 के अधिक भक्त घायल हो गए। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की।

.

घायलों को बस-टैंपों में लादकर जिला अस्पताल ले जाया गया है। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए है। कई थानों की फोर्स भी बुलाई गई है।

भगदड़ क्यों मची?
सत्संग खत्म हो गया था। एक साथ लोग निकल रहे थे। हाल छोटा था। गेट भी पतला था। पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे पर गिर पड़े। ज्यादातर महिलाओं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसे की 3 तस्वीरें...

घायलों को एटा और हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को एटा और हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक साथ इतनी संख्या में घायल पहुंचे कि अस्पताल के बाहर लोगों को जमीन पर ही लेटना पड़ा।

एक साथ इतनी संख्या में घायल पहुंचे कि अस्पताल के बाहर लोगों को जमीन पर ही लेटना पड़ा।

महिला ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

महिला ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

ज्योति बोली- शांति सत्संग में गए थे, तभी मची भगदड़
प्रत्यक्षदर्शी ज्योति ने बताया- हम लोग शांति सत्संग में गए थे। सत्संग खत्म होने के बाद हम लोग निकलने लगे। भीड़ बहुत ज्यादा थी, तभी अचानक भीड़ में भगदड़ मच गई। जिससे कई लोग एक दूसरे के नीचे दब गए। कई लोगों की जान चली गई। मेरे साथ आए कई लोगों की जान चली गई है। मैं भी दब गई थी। लगा था कि मौत हो जाएगी। लेकिन किसी तरह से बच गई।

ये भोलेबाबा की तस्वीर है।

ये भोलेबाबा की तस्वीर है।

सीएम योगी ने दुख जताया
सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के उचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

Read Entire Article