पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:समस्याओं के दिनों में खान-पान पर नजर रखें

1 week ago 10
  • Hindi News
  • Opinion
  • Pt. Vijayshankar Mehta's Column Keep An Eye On Your Diet During Problematic Times
पं. विजयशंकर मेहता - Dainik Bhaskar

पं. विजयशंकर मेहता

समस्याएं कभी किसी की खत्म नहीं होगी। एक मिटाओ, दूसरी आएगी। जब समस्या आए तो हम पांच रास्ते से उससे निपटने का ढंग अपना सकते हैं। पहला, भागना। दूसरा, सामना करना। तीसरा होता है समस्या से निपटना।

चौथा समस्या को ढूंढना, इसमें एक गहरी नजर चाहिए। और पांचवां समस्या को खत्म कर देना, इसमें दूरदर्शिता लगती है। अब आपको कौन-सा तरीका ठीक लगता है, आप अपना सकते हैं। लेकिन कोई भी समस्या अखंड नहीं होती। उसके पीछे उसका आदर्श समाधान जरूर होता है। कोई समस्या आए, तो एक प्रयोग करके देखिएगा।

समस्याओं के दिनों में खान-पान पर बहुत नजर रखिएगा, क्योंकि हमारे विचार, भावना, संवेदना और संघर्ष का असर आंतों पर पड़ता है। हमारे पाचन तंत्र का जो महत्वपूर्ण भाग होता है, गट माइक्रोबायोम, इस पर भी समस्या के समय दबाव आता है। और समस्या का असर हमारी शारीरिक सेहत पर भी पड़ता है। बाद में इसकी कीमत हमें ही चुकानी पड़ती है। इसलिए समस्या के समय सात्विक भोजन करिएगा।

Read Entire Article